होम / ‘यह पूरा हथकंडा अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है’ लोकसभा सदस्यता रद्द के मामले पर बोले कांग्रेस सांसद 

‘यह पूरा हथकंडा अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है’ लोकसभा सदस्यता रद्द के मामले पर बोले कांग्रेस सांसद 

• LAST UPDATED : March 17, 2023

वे राहुल गांधी को अब लोकसभा से बाहर करना चाहते हैं? यह पूरा हथकंडा अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है। बीजेपी का यही एक सूत्रीय एजेंडा है। यह कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल(Congress General Secretary KC Venugopal)ने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने की मांग पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोप पर जवाब देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, निशिकांत (दुबे) को पहले अपनी डिग्री देखनी चाहिए,फिर बात करें।

दरअसल, राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए गए संबोधन को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है और उऩपर विदेश में देश को बादनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

साथ ही बीजेपी नेता ने कहा है कि इस बात के लिए राहुल गांधी को देश के सदन के भीतर माफी मांगनी चाहिए। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने इसपर जवाब देते हुए कहा है कि कांग्रेस सांसद को माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है।

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो माफी मांगने की बात रहे हैं, मोदी जी 5-6 देशों में गए और वहां उन्होंने हमारे देश को यह कहकर अपमानित किया कि भारत में पैदा होना पाप है, अब ये वही लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रहे हैं।

भारतीय लोकतंत्र दबाव में है: राहुल गांधी

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में, राहुल गांधी ने लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान को संबोधित किया था, जहां उन्होंने उल्लेख किया था कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और विपक्ष की आवाजें दबाई जा रही हैं। राहुल गांधी ने कहा, “हर कोई जानता है और यह बहुत खबरों में है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और हमले में है। मैं भारत में विपक्ष का नेता हूं, हम उस (विपक्षी) स्थान को नेविगेट कर रहे हैं। संस्थागत ढांचा जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, उसपर सरकार का दवाब है। क्या संसद, स्वतंत्र प्रेस और न्यायपालिका, सिर्फ लामबंदी पर विवश हो गई है। इसलिए, हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं।”

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox