Wednesday, July 3, 2024
HomeनेशनलToday Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए...

India News (इंडिया न्यूज़), Today Weather Update, दिल्ली: देश में गर्मी के साथ हो रही चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। जानकारी के लिए बता दे देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान 40 डिग्री पहुच गया है। जिसके बाद लोगों को अब मानसून का जोरों से इंतजार हैं। हालांकि इस बार मॉनसून लेट एन्ट्री कर सकता है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार 04 जून तक मॉनसून आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है।

दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी

जानकारी के लिए बता दे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 16 से 19 मई के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताया जा रहा है। जिसमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है। दरअसल आईएमडी ने आगे बताते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है।

इन राज्यों में हो सकती बारिश

बता दे पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में गरज और बिजली गिरनी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है, कुछ भागों में 40-50 मिमी बारिश हो सकती है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में ये क्या हो गया…? दिन में ही अंधेरा, आसमान में धूल ही धूल..

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular