Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलUP Bus Accident: अलीगढ़ में फ्लाईओवर से गिरी बस, एक की मौत कई...

UP Bus Accident:

अलीगढ़ में फ्लाईओवर से बस गिरने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना में 1 महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने मामले की जानकारी दी।

अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

बस दिल्ली कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी। यात्रियों से खचाखच भरी बस तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर से नीचे पलट गई। नीचे गिरते ही रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए।

फर्रुखाबाद जा रही थी बस

जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने कहा कि फर्रुखाबाद जा रही एक बस के फ्लाईओवर से गिनरे की सूचना मिली थी। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 25 लोगों घायल हैं, जिन्हे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सब्जी विक्रेताओं के पास लाइसेंस होना जरूरी, कैसे और कहां से मिलेगा लाइसेंस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular