होम / Vikas Lagarpuria: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को लाया गया भारत, सजा से बचने के लिए भागा था दुबई, दर्ज हैं कई केस

Vikas Lagarpuria: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को लाया गया भारत, सजा से बचने के लिए भागा था दुबई, दर्ज हैं कई केस

• LAST UPDATED : December 15, 2022

Vikas Lagarpuria: इंडिया के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को बुधवार देर रात को दुबई से भारत लाया गया है। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां उसकी कस्टडी के संबंध में गुरुवार यानी आज सुबह तक दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के बीच रस्साकशी जारी रही। इसके बाद आखिरी में हरियाणा पुलिस को कस्टडी मिली। 

दिल्ली-हरियाणा में दर्ज हैं कई केस

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया पर दिल्ली और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। वह गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास एक फ्लैट से कई करोड़ की नकदी चोरी में मुख्य आरोपी है और दिल्ली में उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। सजा से खुद को बचाने के लिए भारत से दुबई भाग गया था। 

हरियाणा से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

बता दें कि गैंगस्टर फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई भागा था। यही वजह है कि उसे एयरपोर्ट पर ही धर लिया गया था। बताया जा रहा है कि उसने हरियाणा से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा विकास लगरपुरिया की एलओसी खुलवाई जा रही थी। इस एलओसी की मदद से ही विकास लगरपुरिया दुबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।

धीरपाला काना के साथ रहकर बना बदमाश 

आरोपी हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित लगरपुर गांव का निवासी है। जब उसके कई गुनाहों का खुलासा हुआ तब उसका नाम उसी के गांव पर विकास लगरपुरिया पड़ गया। दिल्ली यूनीवर्सिटी के रामलाल आनंद कॉलेज से वह ग्रेजुएशन कर रहा था, जिसमें की वह फेल हो गया। फेल होने के बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और अपराध की दुनिया में उतर गया था। धीरपाला काना के साथ रहकर वो दिल्ली-NCR का नामी बदमाश बन गया।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर भीड़ को लेकर MHA में हाईलेवल मीटिंग आज, लिया जा सकता है ये फैसला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox