Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiWeather Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिल्ली समेत इन राज्यों...

Weather Alert:

Weather Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला-बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। बता दे जहां एक ओर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो रही है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है और उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का सितम दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर समेत हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है, जिसकी वजह से देश के अन्य इलाकों में भी इसका असर दिख रहा है और तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार

आपको बता दे, अब भी देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वही अगर मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में आज यानी मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर और हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और बढ़ेगी। बिहार और यूपी में बीते दो दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है और सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन का एहसास होने लगा है।

आज यहां हो सकती है बारिश

आपको बता दे मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, 15 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कर्नाटक में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

ये भी पढ़े: ट्विटर, मेटा के बाद अब अमेज़न कर्मचारियों पर आने वाली आफत, कंपनी करने जा रही कर्मचारियों की छंटनी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular