Weather Update: देश के कई प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ की वजह से परेशानी झेल रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में मौसम ने समय से पहले ही करवट ले ली है। इस सीजन की पहली बर्फबारी बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई है। पहाड़ो पर बीते दिन दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है। यहां के लोगों को बर्फबारी के चलते अब तेज ठंड भी महसूस होने लगी है।
आसपास के राज्यों में इस बर्फबारी के बाद से वक्त से पहली ही सर्दी आने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मानसून के ज्यादा वक्त तक सक्रिय होने की वजह से इस बार ठंड जल्दी दस्तक दे सकती है। वहीं अगर पिछले साल की बात की जाए तो ठंड ने काफी देरी से दस्तक दी थी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बीते 24 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ओडिशा के पुरी, गंजाम और कंधमा में कुच स्थानों पर आज सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आज सुबह 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर में 29 डिग्री तापमान बना हुआ है। दोपहर में अधिकतम 34 डिग्री तक और न्यूनतम 26 डिग्री तक हो सकता है। उत्तराखंड में तापमान गिरकर 21 डिग्री पर पहुंच चुका है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की आशंका है। वहीं शिमला में 19 डिग्री पर तापमान पहुंच चुका है।
ये भी पढ़े: 2 करोड़ की ज्वैलरी लेकर प्रेमी संग भागी बहू, सास-ससुर के कमरे का बनाया Video