Monday, July 8, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में आज बादल छाए रहने का अनुमान, इन राज्यों...
Weather Update:

Weather Update: जैसा की आप जानते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है और इसका असर मैदानी इलाकों में दिखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं बर्फबारी की वजह से हर दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं कुछ इलाकों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यहां चलेगी मॉनसूनी हवा

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्तर पूर्वी मॉनसूनी हवा चलने की संभावना है। जिसके चलते उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (29 नवंबर) को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है साथ ही कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली में ठंड के साथ आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ सकती है।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा

बता दें कि मुंबई में आज कोहरा छाए रहने की उम्मीद है जिसके चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में भी आज धुंध छाई रहेगी, हरियाणा में आज कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा यूपी में भी आज कोहरा छाए रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: पैसों के लालच में ड्राइवर ने दी लिफ्ट, दो लोगों ने मिर्ची पाउडर डालकर गाड़ी कर ली चोरी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular