Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiWeather Update In India: दिल्ली-NCR में मानसून ने ली करवट, IMD ने...
Weather Update In India: 

इस समय देश के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून ने अपनी दस्तक दे रखी है जिसके चलते देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने ली करवट

IMD द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून की वजह से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। वहीं आज के मौसम को देखते हुए बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

इन राज्यों में हो सकती तेज बारिश

वहीं, पूर्वी राजस्थान में 8 से 11 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 8 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर को मुंबई में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें: आज 90 साल की लग्न, जोश और जुनून को पूरा कर रही भारतीय वायुसेना, पढ़े पूरी खबर  

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular