Friday, July 5, 2024
HomeDelhiWeather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड, जम्मू-लद्दाख-उत्तराखंड में बारिश के आसार, जारी...

Weather Update:

Weather Update: पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में भी कोहरे ने अब दस्तक दे दी है। साथ ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर में बर्फबारी होते हुए नजर आ रही है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली के मौसम पर एक नजर डाली जाए तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

वायु गुणवत्ता में आया सुधार

आपको बता दें कि सुबह के समय राजधानी दिल्ली में कोहरा और हल्की धुंध नजर आ सकती है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता 300 के पार दर्ज होने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा नजर आ सकता है। इसके साथ ही 300 के पार वायु गुणवत्ता दर्ज होने के अनुमान हैं। दरअसल, पिछले दो दिनों में पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में भारी गिरावट देखी गई है। जिसके चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को काफी सुधार आया है। मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे का AQI 227 दर्ज हुआ है। जो कि सोमवार तक 294 था।

इन राज्यों में बारिश के आसार

बता दें कि स्काईमेट वेदर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। अगले 4 से 5 दिन दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ठंड के बढ़ने का पूर्वानुमान है।

इस राज्य में जारी रेड अलर्ट

इसके अलावा राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस पूरे हफ्ते तमिलनाडु में अलग-अलग हिस्सों में बारिश होते हुए नजर आएगी। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज होगा।

 

ये भी पढ़े: श्रद्धा के टुकड़े को उतराखंड में फेकना चाहता था आफताब, इस वजह से बदला प्लान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular