Saturday, June 29, 2024
HomeनेशनलWeather Update: आज भी हो सकती है जोरदार बारिश, इन राज्यों में...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पूर्वी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे NCR में तेज बारिश हुई। इस दौरान पूरे दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चलीं। जिस वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। IMD ने अगले दो दिन के लिए राजधानी में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने अगले 4 दिन के लिए उत्तर भारत में उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरेंज अलर्ट और इसके बाद दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में यलो अलर्ट जारी हुआ। रविवार को पश्चिमी राजस्थान में भी आरेंज अलर्ट और इसके बाद तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश में मौसम हुआ सुहाना

बारिश की वजह से बिहार में भा मौसम सुहाना बना हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 17 शहरों के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हुई है। IMD ने अगले 24 घंटे के लिए पटना समेत देश के 16 शहरों गोपालगंज, औरंगाबाद, बक्सर, पूर्वी चंपारण, अरवल, कैमूर रोहतास, वैशाली, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, गया, शिवहर, जहानाबाद, सारण के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ-साथ वर्षा का पूर्वानुमान बताया है।

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, नोएडा, गुरुग्राम समेत कई जगहों पर सस्ता हुआ फ्यूल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular