Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलWeather Update News: मौसम ने बदला करवट, लोगों को तपन से मिली...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update News, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो कि सामान्य मौसम से 5 डिग्री कम है। IMD ने इसकी जानकारी दी है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए आज की सुबह सुहावनी रही। न्यनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जो कि सामान्य मौसम से 3 डिग्री कम है।

जानिए आज का मौसम 

IMD ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 55 फीसदी से 91 फीसदी के बीच रही। सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ जगहों पर शाम और रात की तरफ से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को IMD के अधिकारियों ने अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद जताई है।

बढ़ते तापमान से मिली राहत

जानकारी दे दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में मौसम काफी अच्छा बना हुआ है। शनिवार सुबह लोग जब सो कर उठे, तो बारिश हो रही थी। पारे में कमी देखी गई थी। मौसम विभाग ने बताया था कि अभी एक-दो दिन दिल्ली-NCR में ऐसा ही मौसम रहेगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी से काफी निजात मिलेगी। इसके साथ ही पारे में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर समेत कई अन्य जिलों में देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश मौसम की जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के आसार कम है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गर्मी में कमी आएगी। हवा अधिकतम 29 व न्यूनतम चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की उम्मीद है।अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, बारिश की संभावना है। रविवार को दिनभर धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही।

 

ये भी पढ़े: कई बड़े शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए इसके नए दाम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular