Monday, July 8, 2024
HomeDelhiWeather Update: पहाड़ों की बर्फबारी ने उत्तर भारत में बढ़ाई ठंड, दक्षिणी...
Weather Update:

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की सर्दीली हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बह रही है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के लोग अभी से कांपने लगे है। बता दें कि 15 नवंबर के बाद से तापमान बड़ी तेजी के साथ गिरा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अभी से रिकॉर्ड बना लिए है रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे सर्दीला रहा और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

शून्य से नीचे गिरा तापमान

वहीं कश्मीर में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है।

राजस्थान में भी बढ़ी सर्दी 

वहीं राजस्थान में कोहरे की वजह से रात में तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में दिसंबर के शुरुआत से ही सर्दी और भी बढ़ सकती है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री के नीचे जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

इस बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर बारिश का संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट आज, बचा हुआ सत्र होगा पूरा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular