होम / दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं : दिल्ली सहित इन राज्यों में अगले दो के भीतर दिखेंगे गर्मी के तेवर

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं : दिल्ली सहित इन राज्यों में अगले दो के भीतर दिखेंगे गर्मी के तेवर

• LAST UPDATED : April 24, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

उत्तर भारत के ज़्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा है। भारत में भी लगातार बढ़ रहा तापमान (Temperature) अब आम लोगों से लेकर जीव- जन्तु तक की परेशानियां बढ़ा रहा है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज और गर्मी बढ़ने का अनुमान है

और लू परेशान करेगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं। इस बीच 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। अप्रैल के अंतिम दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।

इन राज्यों में अगले दो में लू चलने का अनुमान

Weather Update Today 24 April 2022 Heat forecast in Delhi

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से अब नमी नहीं मिल रही है जिसके कारण बादल भी छंट गए हैं। राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में पारा बढ़ने लगा है। इसका प्रभाव मप्र में भी दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल तक एमपी, यूपी, बिहार, राजस्था और झारखंड में लू चलने का अनुमान है।

इन राज्यों में 24 घंटों में बारिश का अनुमान

Weather Update Today 24 April 2022 Heat forecast in Delhi

पूर्वोत्तर में अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल और विदर्भ में आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में भी ओलावृष्टि की संभावना है। स्काईमेट वेदर का कहना है कि मणिपुर, नागालैंड, असम,त्रिपुरा मेघालय व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाव और बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़न का अनुमान है। तेलंगाना व अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Also Read : पीएम मोदी की रैली से पहले जम्मू-कश्मीर के गांव में संदिग्ध विस्फोट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox