Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलWeather Updates: देश में फिर दिखा गर्मी का कहर, हीट वेव ने...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Updates, दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी के सितम को थोड़ा कम कर रखा था लेकिन शुरुआती दिनों में हुई इस राहत के बाद अब एक बार गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बता दे मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही 13 मई को बारिश होने के आसार भी बने हुए है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार 10 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेलिस्यस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजस्थान में भी आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

40 डिग्री रह सकता है तापमान

जानकारी के लिए बता दे यूपी में तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है। विभाग के मुताबिक राज्य में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इसके साथ ही 10, 11 और 12 मई को भी मौसम प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मौसम में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं दिखाई देगा।

हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान जताया है। जानकारी के मुताबिक इन राज्यों में साइक्लोन मोचा का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठा मोचा तूफान तीव्र होता जा रहा है। इसके चलते इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के डीजी ने बताया कि 10 मई से धीरे-धीरे बढ़ेगा और तीव्र होता रहेगा। तूफान की स्थिति को देखते हुए विभाग ने मछुआरों, जहाजों और छोटी नावों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने को कहा है। चक्रवाती तूफान 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा जिसके बाद उसकी दिशा बदल जाएगी और वो बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा।

 

ये भी पढ़े: कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular