Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलWeather Updates News: आज मिल सकती है गर्मी से कुछ राहत, बन...

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Updates News, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कल रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। बता दे राजधानी में दिनभर तेज धूप खिली रही। वहीं खास बात यह कि अब न्यूनतम तापमान भी पहले से अधिक बढ़ने लगा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया कि ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा, जबकि मंगलवार को बूंदाबांदी होने का आसार जताया जा रहा है।

बता दे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे ज्यादा गर्म इलाका रहा, जहां का तापमान 42.2 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसी के साथ बता दे मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

चक्रवात मोका बनता जा रहा आफत

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली है। जिसके बाद दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। चक्रवात मोका के कारण, कई राज्यों में भारी बारिश भी जारी है। जानकारी के लिए बता दे बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से अगले चार दिनों तक यह तेज बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन मोका की वजह से अंडमान और निकोबार में भी हल्की बारिश का अलर्ट है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने आग से महिला और बच्चे को सकुशल निकाला, एक शख्स की हुई मौत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular