Sunday, July 7, 2024
Homeनेशनलकब होंगे लोकसभा चुनाव 2024? जानें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने...

कब होंगे लोकसभा चुनाव 2024? जानें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा

India News (इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें, ये जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि हम 2024 के संसदीय चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव (ओडिशा) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

क्या कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने?

राजीव कुमार ने कहा कि 50 फीसद मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। 37,809 मतदान केंद्रों में से 22,685 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी… दिव्यांग, युवा और महिलाओं पर मुख्य फोकस रखा जाएगा, इसके लिए 300 मतदान केंद्र होंगे, जिनका प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा ही किया जाएगा।

कितने चरणों में होगा मतदान?

बता दें, 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए 9 चरणों में मतदान हुआ था। 2019 के आम चुनाव में 7 चरणों में वोट डाले गए थे। आगामी लोकसभा चुनाव कितने चरणों में संपन्न होगा, इस बारे में आधिकारिक घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की जाएगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular