Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiPresidential Election 2022 Vote Counting: कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति? संसद...

Presidential Election 2022 Vote Counting:

नई दिल्ली। भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरु हो गई है। आपको बता दें कि आज शाम तक नतीजा आने की संभावना बताई जा रही है। मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। वोटों की गिनती करते हुए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वोटो की गिनती का सिलसिला कमरा नंबर 63 में चल रहा है। जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

आपको बता दें कि एनडीए से राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, मुर्मू के गांव में आधी जीत की खुशी में लोगो ने मिठाई बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिए हैं।

मुर्मू के गांव में चल रही जीत की तैयारी

एनडीए से राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जिसके चलते मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। आपको बता दें अगर मुर्मू चुनाव में जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उधर, मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में भी जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद जीत का जश्न मिठाइयां बांट के बना जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर प्रहार, गीला-सूखा कचरा अलग करने पर दिया गया जोर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular