Sunday, July 7, 2024
Homeनेशनल'नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी';...

'नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी'; त्रिशूर में बोले PM मोदी

India News (इंडिया न्यूज), PM modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (3 जनवरी) को केरल के त्रिशूर में एक महिला सम्मेलन की विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्त्री शक्ति का आभारी हूं, जो इतनी बड़ी संख्या में मुझे अपना आशीर्वाद देने यहां पहुंची हैं।

‘नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है, लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।

विपक्ष पर साधा निशाना

यहाँ पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ INDI गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है।

नारी शक्ति को किया नमन

मोदी ने आगे कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। स्त्री शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। आखिर में पीएम ने कहा कि ‘केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular