Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiYati Narsinghanand News: यति नरसिंहानंद ने गांधी पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, इन...

Yati Narsinghanand News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती अक्सर अपने विवादित और भड़काऊ बयान के लिए चर्चा में छाए रहते है। महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नरसिंहानंद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद थाने ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांधी पर की अभद्र टिप्पणी 

महंत ने अपने इस वीडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ बहुत ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। महंत ने अपनी टिप्पणी के जरिए महात्मा गांधी को ‘हिंदू विरोधी’ बताने की पुरी कोशिश की है। वीडियो में यति नरसिंहानंद कह रहे है ‘महात्मा गांधी के कारण ही संत और महात्मा आज जेल जाने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो में यह भी कहां कि महत्मा गांधी अंग्रेजों का दलाल था।’ साथ ही उनको लेकर महिलाओं के लिए बेहद ही अभद्र टिप्पणी की है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

नरसिंहानंद द्बारा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया। गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही वीडियो की जांच कराई गई। जिससे साफ हो गया कि वीडियो यति महंत नरसिंहानंद का ही है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। इस केस की तहरीर यूपी पुलिस में तैनात दरोगा राम सेवक ने दी है। ये विवादित वीडियो 13 जुलाई की रात को ट्वीट किया गया है। यति नरसिंहानंद पर गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड में 18 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें बलवा, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, विवादित बयान देने, आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य 18 मामले दर्ज हैं।

 

ये भी पढ़ें: अविवाहित गर्भवती ने मांगी गर्भपात की अनुमति, अदालत से मिला ये जवाब

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular