Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़PoK छीन लाओ तुम, सारे देशवासी BJP को वोट देंगे! शाह के...

PoK छीन लाओ तुम, सारे देशवासी BJP को वोट देंगे! शाह के बयान पर कांग्रेस का अधीर पलटवार

India News (इंडिया न्यूज), PoK : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बुधवार को लोकसभा में दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है। बता दें, चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हिंदुस्तान का बहादुर बताकर तंज कसा और चुनौती भी दी। कांग्रेस नेता ने कहा, पीओके से एक सेब लाकर दिखाओ। इसके अलावा अगर हिम्मत है तो 2024 के चुनाव से पहले PoK को छीन लो। सारे देश के वोट BJP को मिलेंगे।

Pok विवाद पर शाह ने नेहरू को ठहराया था जिम्मेदार

मालूम हो, बीते दिन यानी बुधवार को पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के मुद्दे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने लोकसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर को नेहरू की दो ‘गलतियों’ के कारण नुकसान उठाना पड़ा। पहला- युद्धविराम की घोषणा करना और दूसरा- कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना।

also read : Pok विवाद के लिए नेहरू जिम्मेदार, लोकसभा में कांग्रेस पर बरसे अमित साह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular