नेशनल

‘आपका राज्य यहां से चलना चाहिए, दिल्ली से नहीं’ ; बोले राहुल गांधी

India News(इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार(20 जनवरी) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चाहते हैं कि देश के हर हिस्से में हिंदी का इस्तेमाल हो और पूरे हिंदुस्तान पर दिल्ली से ही शासन हो। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले आज उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने में असफल रही भाजपा सरकार अब देश को दिल्ली से चलाना चाहती है और उसकी कोशिश है कि पूरे देश में हिंदी का प्रयोग हो।

BJP-RSS ने सारी संस्थाओं को डरा रखा है

इसके आगे राहुल ने कहा, RSS-BJP ने मीडिया समेत सारी संस्थाओं पर दबाव डाल रखा है, डरा रखा है। इसलिए जनता के बीच जाकर जनता की आवाज उठाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि “भाजपा की विचारधारा है- हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए और सभी देशवासियों को हिंदी का प्रयोग करना चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी का मानना है। हिन्दी भाषा के साथ-साथ आपकी क्षेत्रीय भाषा की भी जगह होनी चाहिए। न्याय यात्रा आपकी संस्कृति और इतिहास की रक्षा करने आई है।”

इसलिए मणिपुर से शुरू की यात्रा

न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने की वजह बताते हुए राहुल ने कहा “मणिपुर में सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है, लोग मारे जा रहे हैं, घर जलाए जा रहे हैं लेकिन देश के PM आज तक मणिपुर नहीं गए।” गांधी ने कहा कि पिछले साल उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ की थी और इस बार उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों से मिलना का था इसलिए नॉर्थ ईस्ट से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है।

इसे भी पढ़े:

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

6 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

6 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

6 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

6 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

6 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

6 months ago