Tuesday, July 9, 2024
HomeदिवालीNavratri 2023: नवरात्रि पर वैष्णों देवी के करने हैं दर्शन? तो IRCTC...

India News (इंडिया न्यूज़) : शारदीय नवरात्रि के शुरुआत होने में अब बस एक दिन का समय बाकि है। बता दें, इस साल 15 अक्टूबर से नवरात्रि 2023 का शुभारम्भ हो रहा है। ऐसे में देशभर में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां जोरो पर हैं। कहते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और व्रत रखने से भक्तों की मनोकामना जल्द पूरी होती है। इस दौरान लोग देवी के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। वहीं लाखों -करोड़ों भक्त भी वैष्णो देवी धाम में मां के तीन पिंडियों के रूप के दर्शन को जाते हैं।

बता दें अगर आप भी इस नवरात्रि में मान वैष्णों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो IRCTC लेकर आया है एक शानदार पैकेज, जिसमें 1 रात दो दिन के अंदर ही आप माता वैष्णों देवी के दर्शन कर के घर वापिस लौट सकते हैं। जानिए इस आर्टिकल में टूर पैकेज के बारे में फुल जानकारी।

पैकेज डिटेल्स

  • पैकेज का नाम- वंदे भारत द्वारा माता वैष्णो देवी
  • प्लेसिस कवर- माता वैष्णो देवी
  • यात्रा मोड- ट्रेन
  • स्टेशन पहुंचने का समय- नई दिल्ली/ 06:00 बजे
  • ट्रिप का समय- बुधवार से रविवार
  • कितने दिन का ट्रिप- एक रात दो दिन

टिकट की कीमत

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी- 9,145 रुपये प्रति व्यक्ति
  • डबल ऑक्यूपेंसी- 7,660 रुपये प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी- 7,290 रुपये प्रति व्यक्ति
  • चाइल्ड विदआउट बेड (5-11 वर्ष) – 6,055 रुपये
  • चाइल्ड विदआउट बेड (5-11 वर्ष)- 5,560 रुपये

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

  •  वंदे भारत एक्सप्रेस से जाने और वापसी के कन्फर्म ट्रेन टिकट।
  • कटरा के होटल में आरामदायक एसी आवास।
  • खाना: 01 नाश्ता, 01 होटल में दोपहर का खाना और 01 रात का खाना
  • रेलवे स्टेशन और होटल के बीच पिक और ड्रॉप सेवा।
  •  होटल और बाणगंगा के बीच पिक और ड्रॉप सेवा।
  •  रेलवे की तरफ से ऑन-बोर्ड खाना।

also read ; Delhi में डीएमएस दूध की आपूर्ति आज से बंद, इस वजह से हुआ लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular