Sunday, July 7, 2024
HomeNCRBaghpat: 5 साल पहले मरने वाला शख्स दिल्ली में चलाता था टैक्सी,...

Baghpat: 5 साल पहले मरने वाला शख्स दिल्ली में चलाता था टैक्सी, असलियत खुलते ही सबके उड़ गए होश

India News (इंडिया न्यूज), Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 5 साल पहले लापता हुए एक शख्स को पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर लिया। 45 साल का वह शख्स आज भी जिंदा है और दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है। उसने दोबारा शादी कर ली और अपनी नई पत्नी के साथ वहीं रह रहा है।

2018 में हुआ था केस दर्ज (Baghpat)

बागपत जिले के सिंघावली अहीर निवासी योगेन्द्र कुमार का 2018 में गांव में झगड़ा हुआ था। इसमें वेद प्रकाश नाम के ग्रामीण ने योगेन्द्र और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें योगेन्द्र के खिलाफ धारा 325 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया और फिर उसकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों ने वेद प्रकाश पर हत्या करने का संदेह जताते हुए उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। वेद और दो लोगों के खिलाफ धारा 302 और 364 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। लेकिन 8 महीने की जांच के बाद भी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला। इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी कि योगेन्द्र सचमुच मर चुका है।

2018 से था लापता

बागपत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को योगेन्द्र की लोकेशन दिल्ली में मिली। SHO ने बताया कि वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था और उसने दूसरी महिला से शादी कर ली थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। पूछताछ में योगेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसका गांव में वेद प्रकाश से झगड़ा हुआ था और दिल्ली के रोहिणी निवासी एक महिला से भी उसके संबंध थे। उन्होंने आगे बताया कि 2018 में केस दर्ज होने के बाद मैं फिर दिल्ली गया। और वहीं परिवार बसा लिया। पुलिस ने बताया कि परिवार 5 साल तक गांव में परेशान रहा। वहीं, बागपत में योगेन्द्र की पत्नी रीता ने बताया कि वह 2018 से लापता थे। वह फिर कभी नहीं आए और मुझसे कभी बात नहीं की। हम हमेशा चाहते थे कि पुलिस सिर्फ सच बताए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular