होम / World Mosquito Day: दिल्ली सरकार मच्छरों के खिलाफ चला रही है अभियान… लेकिन नगर निगम की पकड़ से बाहर मच्छर

World Mosquito Day: दिल्ली सरकार मच्छरों के खिलाफ चला रही है अभियान… लेकिन नगर निगम की पकड़ से बाहर मच्छर

• LAST UPDATED : August 20, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),World Mosquito Day: देश की राजधानी दिल्ली में MCD साल भर मच्छरों की ब्रीडिंग पर नजर रहती है। दिल्ली सरकार भी मच्छरों के खिलाफ अभियान चला रही है। फिर भी मच्छरों का लार्वा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि दिल्ली में हर साल मानसून के समय में मलेरिया डेंगू, और चिकनगुनिया के केस आने की संख्या कम नहीं हो रही है। अगस्त और सितंबर के बीच काफी बड़ी संख्या में मामले आते हैं। इस बार अभी दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या कम है।

मरीजो की संख्या 374

बता दें कि पिछले साल लगभग 9,266 मामलों की तुलना में इस साल केवल मरीजो की संख्या 374 है। MCD ने मच्छरों के प्रजनन व जलजनित बीमारियों को रोकने के लिए विभिन्न तरीके के अभियान चलाती रहती है। इसमें जंहा पानी भरता है वहां सफाई करवाई जाती है, कीटनाशको का छिड़काव करवाना,जन जागरुकता अभियान चलाना भी शामिल हैं।

स्वच्छता अभियान पर जोर

डेंगु से बचने के लिए कचरा उठाने, नालियों की साफ- सफाई और सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव को रोकने के विभिन्न तरीके अपनाए जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उन क्षेत्रो की सफाई अधिक होती है, जहां मच्छरों के प्रजनन की उम्मीद अधिक रहती है। वहीं, जलभराव वाली जगहों की पहचान करके वहां छिड़काव भी कराया जाता है। साथ ही पानी को निकालने का भी इंतजाम किए जाते हैं।

जागरूकता अभियान की शुरुआत

इसके साथ ही MCD लोगों को जल जनित बीमारियों से बचने और उनके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए एक जन जागरूकता अभियान शुरू कर रही है। इसके अनुसार पोस्टर ,पम्पलेट्स और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को जानकारी दी जाती है।

ये भी पढ़े: Delhi Crime: छात्रा ने खुद को इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox