होम / Delhi Rain: दिल्ली में गर्मी से मिली राहत, जानिए क्या है आज की लेटेस्ट अपडेट

Delhi Rain: दिल्ली में गर्मी से मिली राहत, जानिए क्या है आज की लेटेस्ट अपडेट

• LAST UPDATED : August 7, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi  Rain: मंगलवार को तेज हवाओं से दिल्ली में दिनभर मौसम सुहाना रहा। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही, साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मंगलवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही, जो पूरे दिन जारी रही। बीच-बीच में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी दर्ज की गई। यही वजह रही कि तापमान बढ़ने की बजाय गिर गया। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने 7 और 8 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्कि बारिश की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जो कल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi News: दो दिन में साइबर ठगों ने उड़ाए 1.25 करोड़ रूपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

7 अगस्त यानी बुधवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही मध्यम बारिश की भी संभावना रहेगी। 8 अगस्त को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है। 9 अगस्त को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 10 और 11 अगस्त को दिल्ली में बारिश हो सकती हैं। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox