NCR

Delhi Doctors Strike: दिल्ली के अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी,जंतर-मंतर तक निकाली जाएगी रैली

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi Doctors Strike: देश में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल लगातार जारी है। AIIMS ने मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी को बाधित न करने का बड़ा फैसला लिया है। AIIMS की इमरजेंसी में रोज 800 से अधिक मरीज आते हैं। इसमें अधिकतर काफी गंभीर होते हैं। बता दें कि आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे की हड़ताल शुरू हो गई है। निजी अस्पताल के आपातकालीन में सुविधा मिल रही है। साथ ही वार्ड में भी सुविधा मिल रही है लेकिन डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध ली है।

हॉक्टरों ने खोला मोर्चा

राजधानी दिल्ली में हॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे मरीज बहुत अधिक परेशान हो रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी डॉक्टरो विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान सीनियर फैकेल्टी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को संबोधित किया और पश्चिचम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।
पश्चिमी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय में भी इमरजेंसी चालू है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के GTB अस्पताल में डाक्टरों का प्रदर्शन जारी है। इसके अलावा दिल्ली AIIMS में रेजिडेंस डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा निजी अस्पताल में भी हड़ताल जारी है।

यूपी के गाजियाबाद में भी प्रदर्शन जारी

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित यशोदा अस्पताल में डॉक्टरों विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रोटेक्शन लॉ अभी बाकी

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील सिंघल ने बताया कि मेडिकल प्रोटेक्शन लॉ अभी बाकी है। लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं होता। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक यूनिफॉर्म कानून होना चाहिए। अस्पताल में काम करने के लिए सुरक्षा का माहौल देना ही हमारी पहली मांग हैं।

 

ये भी पढ़े:Delhi Politics:दिल्ली के जलभराव की स्थित पर क्या बोले उप राज्यपाल, यहां जानें सब कुछ

India News Regional

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago