Tuesday, July 9, 2024
HomeNCRFaridabad Court: जवान लड़की से दूसरी शादी करने पहुंचा 4 बच्चों का...

India News(इंडिया न्यूज़), Faridabad Court: हरियाणा के फरीदाबाद में यहां 4 बच्चों का पिता 21 साल की लड़की से शादी करने आया। हैरानी की बात तो ये है कि उनकी पहली पत्नी को भी इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन बाद में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस यहां पहुंची।

पहली पत्नी को नहीं थी कोई आपत्ति

21 साल की लड़की से शादी करने पहुंचे 4 बच्चों के पिता को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लड़की भी जिद पर अड़ गई कि वह इसी आदमी से शादी करेगी। लेकिन लोग नहीं माने। हैरानी की बात तो ये थी कि शादी करने आए शख्स की पहली पत्नी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं थी।

मामला पुलिस तक पहुंच गया

मामला बढ़ने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद थाना सेंट्रल प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी लोगों को अपने साथ थाने ले गई। जहां सभी पक्षों के बयान लिए गए। बाद में पुलिस ने लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने भी कुछ शर्तों के साथ युवक को जाने दिया। यह मामला कई जगहों पर चर्चा का विषय बना रहा।

युवक 4 बच्चों का पिता हैं

इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि लड़की की उम्र 21 साल है, जो गांधी कॉलोनी की रहने वाली है। उसका अपने पड़ोसी के साथ अफेयर चल रहा था। जो दूसरे समुदाय का है। युवक शादीशुदा है, चार बच्चों का पिता है। लड़की की तीन बहनें और एक भाई है। शनिवार को ये लोग शादी के इरादे से जिला न्यायालय आये थे। इसकी जानकारी लड़की के भाई को हुई, जिसके बाद वह गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को कोर्ट ले गया।

पुलिस ने मामले को थाने लाकर शांत कराया

लड़की को हिंदू संगठनों और उसके भाई-बहनों ने काफी समझाया। लेकिन लड़की उससे शादी करने की जिद पर अड़ी रही। हंगामा बढ़ गया और शोर सुनकर वकील व अन्य लोग एकत्र हो गए। इस दौरान वकीलों और मीडियाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। युवक की ओर से थाने में लिखित पत्र दिया गया है। जिसमें उसने लड़की से रिश्ता तोड़ने और भविष्य में उससे संपर्क न रखने की बात कही है।

इसे भी पढ़े: Gurugram: गुरुग्राम सड़क के बीच में पटाखे फोड़ने के आरोप में…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular