Sunday, July 7, 2024
HomeNCRGHAZIABAD: आखिरी सांस तक लड़ी... जानें, बीटेक छात्रा कीर्ति की दिलेरी की...

India News (इंडिया न्यूज़) : गाजियाबाद में लुटेरों से लड़ने वाले बीटेक छात्रा कीर्ति सिंह जिंदगी की जंग हार गई। बता दें, बीटेक छात्रा कीर्ति के साथ चलते ऑटो में लूटपाट की कोशिश हुई थी। तब बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। कीर्ति ने बहादुरी से लुटेरों से मुकाबला किया। वो जब तक सांस रही बदमाशों से लड़ी, इतनी आसानी से उन्हें अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया था। आइए जानते हैं छात्रा कीर्ति सिंह की दिलेरी की कहानी !

बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी कृति

सामने आ रही जानकारी के अनुसार, कीर्ति सिंह गाजियाबाद के ABES कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह हापुड़ स्थित अपने घर से रोज गाजियाबाद कॉलेज आती थी। बीते शुक्रवार (27 अक्टूबर) को भी कीर्ति हमेशा की तरह कॉलेज आई थी। दोपहर बाद जब वो वापस ऑटो से हापुड़ जा रही थी तभी रास्ते में दो बाइक सवार लुटेरे उसके पीछे लग गए। बताया जा रहा कीर्ति ऑटो पर किनारे की तरफ बैठी हुई थी। लुटेरों की नजर उसके मोबाइल पर पड़ी। वो झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की फिराक में थे।

ऐसे किया बदमाशों का मुकाबला

वहीँ, मसूरी थाना क्षेत्र के डासना फ्लाईओवर के पास NH-9 पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। तब कीर्ति ने पूरी ताकत से लुटेरों का विरोध किया। कीर्ति ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर उसे ऑटो से नीचे घसीट लिया। कीर्ति 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। वावजूद इसके उसने हार नहीं मानी। लुटेरे उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए। फिर भी तक बाइक सवार लुटेरों से लोहा लेती रही। इस दौरान कृति के सिर में गंभीर चोट आ गई। वो बुरी तरह घायल हो गई।

अस्पताल में कृति ने तोडा दम

कृति के साथ चल रही सहेली ने उसे अस्पताल पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी। बताया जा रहा अस्पताल में जिंदगी की जंग हारी कीर्ति कीर्ति सिंह के शरीर में दो फ्रैक्चर हुए थे। सिर में भी गंभीर चोट आई थी। जानकारी के अनुसार, ऑटो से सिर के बल गिरने के कारण सिर की हड्डी टूट गई थी। वो आईसीयू में भर्ती थी। यहाँ उसने अस्पताल में 48 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ी। वो लुटरों से लड़ी मगर वो जिंदगी की जंग हार गई।

also read : Gadar 3: फिर गदर मचाने आ रहे सनी पाजी, रिलीज डेट जान लीजिए

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular