होम / Ghaziabad:कृष्णा विहार फेस 2 में मकान गिरा, लोग हुए घायल

Ghaziabad:कृष्णा विहार फेस 2 में मकान गिरा, लोग हुए घायल

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Ghaziabad:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।थाना लोनी बॉर्डर कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से मलबे में एक बच्चा दब गया। वहीं, पति-पत्नी को गहरी चोट आई है। मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने तुंरत घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मकान भरभराकर गिरा

मिली जानकारी के अनुसार , डायल 112 द्वारा थाना लोनी बॉर्डर पर सूचना मिली कि कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान भरभराकर गिर गया है। जिसमें एक बच्चा दब गया है। सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई तो वह 35 गज का मकान मनोज कुमार पुत्र अशोक का है, जो गली नंबर 2 बंटी पानी वाले के पास कृष्ण विहार फेस 2 सेवा धाम थाना लोनी बॉर्डर में रहता है। जिसमें गार्डर/पटिया पड़े हुए थे और जर्जर स्थिति में था। अचानक भरभराकर मकान गिर गया। जिसमें मनोज कुमार व उनकी पत्नी रेनू उम्र को सिर में चोट व बेटा दिव्यांश बहुत अधिक चोटिल हो गए। मनोज कुमार को इलाज करने के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। और रेनू, दिव्यांश को ZTB अस्पताल में ले जाया गया। रेनू के सिर में व दिव्यांश को काफी गहरी चोटे आईं हैं, जिनका इलाज ZTB अस्पताल में हो रहा है।

 

ये भी पढ़े:https://delhi.indianews.in/delhi/chinese-manjha-asis-neck-cut-after-being-hit-by-chinese-manjha-another-accident-happened-yesterday/

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox