Monday, July 8, 2024
HomeNCRSeema Haider: बहुत खुश हुईं सीमा हैदर, सचिन ने गिफ्ट में दिया...

Seema Haider: बहुत खुश हुईं सीमा हैदर, सचिन ने गिफ्ट में दिया मंगलसूत्र, कीमत है इतनी

India News(इंडिया न्यूज़), Seema Haider: पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। सीमा हैदर इस दौरान लाल लहंगे में नजर आईं। सचिन ने उन्हें मंगलसूत्र गिफ्ट किया। जैसे ही सचिन ने अपने हाथों से मंगलसूत्र पहनाया तो सीमा ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सीमा-सचिन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सीमा ने छुए पति के पैर

अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत आईं सीमा हैदर ने भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा। वकील एपी सिंह के घर से सीमा हैदर के लिए पूजा का सामान आया था। करवा चौथ पर सीमा हैदर को उनके पति सचिन मीना ने मंगलसूत्र पहनाया पहनाया तो सीमा ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सीमा का पहला करवा चौथ व्रत

इससे पहले सीमा हैदर ने भी रक्षाबंधन मनाया था। इसके अलावा सीमा ने हरियाली तीज के मौके पर पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति सचिन की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। यह सीमा का पहला करवा चौथ व्रत था।

सचिन ने मंगलसूत्र दिया

सचिन ने उन्हें तोहफे में सोने का मंगलसूत्र दिया। वीडियो में एक महिला को उनके डिजाइन की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। इसमें एक महिला का कहना है कि सचिन ने सीमा को सोने का मंगलसूत्र दिया है। जिसकी कीमत 37 हजार रुपये है।

सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं

सचिन मीना और सीमा हैदर की प्रेम कहानी PUBG खेलते समय शुरू हुई। इसके बाद सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular