होम / Delhi Water Crisis: बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़

Delhi Water Crisis: बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़

• LAST UPDATED : June 16, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Water Crisis: दिल्ली में जारी जलसंकट को लेकर बवाल हुआ है। भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान जल बोर्ड के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इस पर आप ने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

छतरपुर कार्यालय में की तोड़फोड़

दिल्ली के जलमंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग छतरपुर जलबोर्ड कार्यालय में पथराव कर रहे हैं और खिड़कियां तोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भाजपा कार्यकर्ता हैं।

लगाए ये आरोप

सौरभ भारद्वाज ने लिखा, “देखिए भाजपा नेता पार्टी की पगड़ी पहने हुए हैं और उसके कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। जगह-जगह पाइपलाइन कौन तुड़वा रहा है? किसकी साजिश है?”

आतिशी ने मांगी एफआईआर

आतिशी ने पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, “इस वीडियो से साफ पता चलता है कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।”

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

इससे पहले, भाजपा ने दिल्ली में 14 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि जल संकट के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। भाजपा के अनुसार दिल्ली में पानी की कमी नहीं है बल्कि बर्बादी ज्यादा है।

इस प्रकार दिल्ली के जलसंकट को लेकर सियासी घमासान गरमा गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox