Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Ayodhya: रोज कितने लोग आएंगे अयोध्या, जानें देश के अन्य मंदिरों का...

Ayodhya: रोज कितने लोग आएंगे अयोध्या, जानें देश के अन्य मंदिरों का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), Ayodhya: अयोध्या में रामलला के मंदिर के अभिषेक के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान हजारों-लाखों लोगों के अयोध्या आने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ ही लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक दिन में करीब 75 हजार लोग दर्शन कर सकेंगे।

तिरुपति बालाजी ( Ayodhya)

तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित है। यह देश के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में है। आपको बता दें कि यहां हर दिन हजारों-लाखों लोग भगवान विष्णु के दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ विराजमान हैं।

वैष्णो देवी

माता वैष्णव देवी मंदिर भी भारत के सबसे प्रसिद्ध और अमीर मंदिरों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मंदिर हर साल करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई करता है। 14 किलोमीटर की चढ़ाई के बाद लोग मां के दर्शन करते हैं। यहां हर दिन हजारों लोग आते हैं।

जगन्‍नाथ पुरी

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक है। यह मंदिर भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं।

काशी विश्वनाथ

वाराणसी में स्थित भगवान विश्वनाथ का मंदिर विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के कारण ही वाराणसी या बनारस देश-दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में प्रमुख स्थान रखता है। यहां भी हजारों लोग आते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular