Thursday, July 4, 2024
Homeगणतंत्र दिवस 2024Republic Day 2024: क्यों मानते हैं गणतंत्र दिवस? जानिए इतिहास, महत्व और...

Republic Day 2024: क्यों मानते हैं गणतंत्र दिवस? जानिए इतिहास, महत्व और थीम

India News (इंडिया न्यूज),Republic Day 2024: भारत 26 जनवरी, 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है जो देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल है।बता दें, इस दिन नागरिकों में उत्साह, जोश, देशभक्ति की भावना नजर आती है। बड़ी संख्या में लोग परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचते हैं। परेड की शुरुआत रायसीना हिल्स से होती है और वह राजपथ (कर्तव्य पथ), इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिला तक जाती है। देश भर में गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन के इतिहास और जरूरी बातों से कई नागरिक अनजान हैं।

बता दें, भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि 26 जनवरी, 1950 के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनाने में 2 साल, 11 महीने 18 दिन लगे थे। आजादी के बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। इसे आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।

इतिहास और महत्व

बता दें, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत को 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी मिली, लेकिन 26 जनवरी, 1950 तक भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था। संविधान सभा का पहला सत्र 9 दिसंबर, 1946 को और आखिरी सत्र 26 नवंबर, 1949 को हुआ और फिर एक साल बाद संविधान को अपनाया गया। डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति का नेतृत्व किया और इस दिन भारत संविधान दिवस भी मनाता है।

गणतंत्र दिवस स्वतंत्र भारत की भावना की याद दिलाता है क्योंकि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने औपनिवेशिक शासन से पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। गणतंत्र दिवस भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने की शक्ति का भी स्मरण कराता है, इसलिए देश इसे भारतीय संविधान की स्थापना के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाता है।

थीम और परेड का समय

जानकारी के लिए बता दें, गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत – लोकतंत्र की मातृका’ है, जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है। वहीँ, शुक्रवार 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड होगी। वहीँ, इस साल मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular