स्पोर्ट्स

Asia cup 2023:क्या पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा एशिया कप 2023? जानें क्या हैं लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज), Asia cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अपने फैसले में बड़ा बदलाव किया है। ACC के नए बदलाव के मुताबिक पाकिस्तान में आयोजित हो रहे एशिया कप को विवाद के कारण, अन्य सदस्य देश में कराने का फैसला किया गया है। दरअसल, गत 8 मई को दुबई में बीसीसीआई(BCCI) और पीसीबी(PCB) अध्यक्ष और अन्य सदस्य देशों के चीफ की बैठक हुई। जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(PCB) की ओर से कहा गया है कि भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान में नहीं खेलने की स्थिति में वह उनका मुकाबला ‘न्यूट्रल वेन्यू’ में कराएगी। इस ‘हाइब्रीड मॉडल’ पर एसीसी अध्यक्ष व अन्य सदस्य देशों की सहमति नहीं बनने के बाद इसे खारिज कर दिया गया।

क्या श्रीलंका करेगा मेजबानी?

पाकिस्तान से मेजबानी वापस लेने के बाद एसीसी जल्द ही इसके नए मेजबान देश की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। इस सूची में श्रीलंका का नाम सबसे ऊपर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि श्रीलंका में एशिया कप होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप खेलने से बहिष्कार भी कर सकता है। इस स्थिति में बोर्ड को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत-पाकिस्तान इस टुर्नामेंट में सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं। दोनों के बीच के मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचते हैं। ब्रॉडकास्टर्स को भी इस मुकबले से करोड़ो की कमाई होती है।

क्या होगा इसका असर?

फिलहाल इसका सबसे बड़ा असर इसी साल भारत में आयोजित हो रहे एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 पर पड़ेगा। क्योंकि पाकिस्तान इस टुर्नामेंट को खेलने से इनकार कर सकता है। जिसका टुर्नामेंट पर बड़ा असर होगा। लाखों भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का इंतजार लंबा हो जाएगा। इससे आईसीसी को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आगे क्या होता है यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से अबतक ऐसी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read: केएल राहुल की जगह ईशान किशन खेलेंगे ICC WTC फाइनल, BCCI…

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago