होम / BCCI Changes: T20 वर्ल्ड कप के बाद BCCI कर सकती बड़ा बदलाव, नए अध्यक्ष को लेकर हो सकता है फैसला

BCCI Changes: T20 वर्ल्ड कप के बाद BCCI कर सकती बड़ा बदलाव, नए अध्यक्ष को लेकर हो सकता है फैसला

• LAST UPDATED : October 13, 2022
BCCI Changes:

BCCI Changes: जैसा कि आप सब जानतें हैं कि 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होनें जा रहा हैं। जोकि इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा जिसके लिए टीम इंडिया अपनी मेहनत और लगन का बैग पैक कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि रोजर बिन्नी BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद BCCI बदलाव कर सकती है।

BCCI कर सकती बड़ा बदलाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BCCI की नई टीम टी20 वर्ल्ड के खत्म होने के बाद BCCI के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में बड़ा बदलाव कर सकती है। यह बदलाव सीनियर और जूनियर दोनों लेवल पर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ये संभव है कि नए चयनकर्ताओं का चयन किया जा सकता है और अगर ऐसा होता है तो मौजूदा चयनकर्ताओं को उनके पद से हटाया जा सकता है।

कौन होगा BCCI का नया अध्यक्ष

वहीं दूसरी ओर रोजर बिन्नी ने मंगलवार को BCCI के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि रोजर बिन्नी BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। इस बात की जानकारी BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला द्वारा दी गई है। आपको बता दें कि अगर रोजर बिन्नी जीत जाते हैं तो वह सौरव गांगुली की जगह पर BCCI के अध्यक्ष बनेंगे।

सौरव गांगुली ने कहा..

वहीं BCCI में अध्यक्ष के तौर पर सौरव गांगुली का सफर समाप्त होने वाला है। सौरव गांगुली ने ये स्वीकार किया है कि वह BCCI अध्यक्ष के तौर पर दूसरी पारी खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। सौरव गांगुली का कहना है कि अब वो किसी और बड़े काम पर फोकस करने वाले हैं।

ये भी पढ़े: चांदनी चौक पर जल्द तैनात की जाएंगी दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस, आपात स्थिति से निपटने में मिलेगी मदद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox