Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सIPL 2023: चोटिल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर...

IPL 2023: IPL 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की चोटिल ऋषभ पंत की जगह अपने नए कैप्टन की घोषणा कर दी है। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम का नया कप्तान बनाया है। पंत की जगह वार्नर इस संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करते नजर आएंगे।

बात दें, आईपीएल में ऐसा पहला मौका नहीं है जब वार्नर पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। मालूम हो, इससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। वो वॉर्नरही थे जिनकी कप्तानी में सनराइजर्स की टीम ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था।

उपकप्तान का भी एलान

बता दें, चोटिल पंत की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने सिर्फ कप्तानी में नहीं,अपने नए उप कप्तान के नाम का भी ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के नए उप कप्तान होंगे। ऐसे में वॉर्नर की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

एक्सीडेंट के कारण क्रिकेट से दूर हैं ऋषभ पंत

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत भयानक कार एक्सीडेंट में पिछले साल 31 दिसंबर को गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। एक्सीडेंट के बाद लंबे समय तक पंत हॉस्पिटल में ऐडमिट रहे। हालांकि उनकी चोट पर ताजा अपडेट यह है कि अब वह तेजी से उबर रहे है। एक्सपर्ट्स की माने तो पंत को पूरी तरह से फिट होने में तक़रीबन 7 से 8 महीने का समय लग सकता है।

यही वजह है कि ऐसे में ना वह टीम इंडिया से बल्कि आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम ने डेविड वॉर्नर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

ALSO READ : http://Sukesh Chandrashekhar : जेल में सुकेश का वो अय्याशी लोक जिसे देख अफसर भी हैरान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular