Friday, July 5, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंडिकॉक ने बांग्लादेशी बॉलर्स का बनाया भूत, ढंग से हर तरफ धोया

India News (इंडिया न्यूज़) : विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक गजब के फॉर्म में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ डि कॉक ने दमदार पारी खलेते हुए 140 गेंदों में 174 रन बनाये हैं। अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी के दौरान 15 चौके और 7 छक्के भी जड़े। डि कॉक की शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 350 के पार पहुँचती दिख रही है।

इस विश्व कप में डि कॉक का तीसरा शतक

बता दें, पवेलियन लौटने से पहले बांग्लादेश के खिलाफ 101 गेंदों में एक और शतक पूरा करते हुए डि कॉक इतिहास रच दिया है। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा शतक है, जबकि वह 5वां मैच खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 रन ठोके थे। अब उन्होंने एक और शतक पूरा करते हुए विश्व कप में 300 से अधिक का स्कोर बना लिए हैं।

ALSO READ ; दिल्ली मेट्रो के Viral लड़का-लड़की ने फिर की घिनौनी हरकत, लोगों ने लगा दी क्लास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular