Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सFifa World Cup 2022: विश्व कप में तीसरा उलटफेर, मोरक्को ने दूसरे...

Fifa World Cup 2022:

Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच सर चढ़कर बोल रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट में ऐसे ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। ऐसे में फुटबॉल विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को भी एक बड़ा बड़ा उलटफेर देखने को मिला है दरअसल मोरक्को ने फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम को 2-0 से हरा दिया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था।

ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

24 साल बाद विश्व कप में जीत का परचम

मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर इस विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम छठी बार विश्व कप खेल रही है।

साबिरी और जकारिया के गोल ने मचाया धमाल 

मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ बराबरी पर छूटा था। ग्रुप-एफ में बेल्जियम यह पहली हार है। उसने पिछले मैच में कनाडा को हराया। अब उसके दो मैच में तीन अंक हैं और उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

 

ये भी पढ़े: यह पोर्टल बताएगा आपको कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular