Monday, July 8, 2024
Homeस्पोर्ट्सCWG 2022 India Schedule Day 5: बैडमिंटन और टेबल टेनिस में गोल्ड...

CWG 2022 India Schedule Day 5:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवां दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत ने अब तक कुल 9 पदक हासिल किए हैं और जिसमें से 7 पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं, लेकिन चौथे दिन कई खिलाड़ियों ने फाइनल में अपने कदम रखकर अपना पदक पक्का कर लिया है।

भारत के लिए अहम दिन-

आज इन सभी खिलाड़ियों के पदक का रंग पता चलने वाला है। और यही कारण है की आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। पुरुष टेबल टेनिस टीम और मिश्रित बैडमिंटन टीम आज फाइनल मैच खेलते हुए दिखेगी, दोनों का ही पदक पक्का है, लेकिन वो स्वर्ण होगा या रजत इसका फैसला होना है। आज पूनम यादव और विकास ठाकुर से वेटलिफ्टिंग में पदक की उम्मीदें हैं। आइए देखते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन क्या है भारत का शेड्यूल।

तैराकी-

पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 में  दोपहर 3:04 बजे दिखेगें श्रीहरि नटराज, पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 में शाम 4 बज कर 10 मिनट पर होंगे अद्वैत पेज और पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2  में शाम 4:28 बजे होंगे कुशाग्र रावत

कलात्मक जिमनास्टिक-

पुरुषों का वॉल्ट फाइनल में सत्यजीत मंडल (शाम 5:30 बजे)
पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल में सैफ सादिक तंबोली (शाम 6:35 बजे)

एथलेटिक्स-

पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड में एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (दोपहर 2:30 बजे)
महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड में मनप्रीत कौर (दोपहर 3.30 बजे)
महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5 में दुती चंद ( शाम 5:17 बजे)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों (रात 12:52 बजे)

बैडमिंटन-

मिश्रित टीम फाइनल में होगें भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

बॉक्सिंग-

पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16 में रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)

लॉन बॉल-

महिला युगल राउंड 1 में मैदान मे होंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 1 में  भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
पुरुष एकल राउंड 1 में मृदुल बोरगोहेन होंगे (शाम 4:15 बजे)
महिला (4 खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4:15 बजे)
पुरुष (चार खिलाड़ी) राउंड 1 में भारत बनाम फिजी (रात 8:45 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 2 में भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8:45 बजे)

स्क्वैश-

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में सुनयना सारा कुरुविला (रात 8:30 बजे)
पुरुष एकल सेमीफाइनल में सौरव घोषाल (रात 9:15 बजे)

टेबल टेनिस-

पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच होगा शाम 6:00 बजे

भारोत्तोलन

महिला 76 किग्रा में पूनम यादव (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष 96 किग्रा में विकास ठाकुर (शाम 6:30 बजे)
महिला 87 किग्रा में उषा बन्नूर एनके (देर रात 11:00 बजे)

ये भी पढ़ें: अमेरिकी ऑपरेशन में अल-कायदा चीफ अल-जवाहिरी की मौत पर भड़का अफगानिस्तान, कहा ये..

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular