Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सICC Awards: ICC ने 2022 की बेस्ट पुरुष टी20 टीम का किया...

ICC Awards: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा साल 2022 की बेस्ट पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम में इंडिया के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड के जोस बटलर को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

भारत के 3 खिलाड़ियों को मिली जगह

साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम में भारत के तीन, पाकिस्तान के दो, इंग्लैंड के दो, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। जानकारी दे दें कि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था पूरे साल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नाम इस टीम में जोड़ती है।

2022 में इन दो खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल

आईसीसी ने साल 2022 की बेस्ट टी20 इंटरनेशनल टीम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी का भी चुनाव किया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने बीते साल कमाल का प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी में भी खरीदा गया था। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम सिकंदर रजा और जोश लिटिल है। बता दें कि रजा स्पिन ऑलराउंडर हैं और लिटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं।

बीते साल की बेस्ट टी20 टीम-

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), विराट कोहली,  मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम कर्रन, वानिंदु हसारंगा, हारिस रऊफ और जोश लिटिल।

ये भी पढ़ें: देश की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली टॉप-5 इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular