होम / इंडिया को हराने के लिए इंग्लैंड को बनाने होंगे 170 रन, ऐसी रही भारतीय टीम की परफॉर्मेंस

इंडिया को हराने के लिए इंग्लैंड को बनाने होंगे 170 रन, ऐसी रही भारतीय टीम की परफॉर्मेंस

• LAST UPDATED : November 10, 2022
IND vs ENG Semifinal: 

IND vs ENG Semifinal: T20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में आज सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला है।आपको बता दें कि यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया है।

बड़े शॉट के चक्कर में कैच दे बैठे रोहित

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का मौका दिया। जहां क्रिस वोक्स ने दूसरे ही ओवर में केएल राहुल (5) को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान में उतरे जहां खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद पर 47 रन की साझेदारी की। इस दौरान रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे। रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव भी महज 14 रन का योगदान देकर लौट आए।

विराट ने 40 गेंद पर दिए 50 रन

सूर्यकुमार के आउट होने के बाद विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 40 गेंद पर 61 रन की साझेदारी हुई। यहां विराट ने 40 गेंद पर 50 रन की पारी खेली जिसके बाद वह आउट हो गए।  विराट के बाद ऋषभ पंत ने 4 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल से बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें: नहीं होना चाहते हैं पॉल्यूशन का शिकार, तो अपनाएं ये नेचुरल तरीके

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox