IND vs NZ 2nd T20:
IND vs NZ 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 65 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन और डेवोन कॉनवे ओपनिंग करने आए। लेकिन एलन बिना रन बनाए ही आउट हो गए। कॉनवे ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल हैं। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जड़ा। डेरिल मिशेल 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जेम्स नीशम एक भी रन नहीं बना पाए। वो चहल की गेंद पर आउट हो गए।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 191 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने धूम मचाते हुए शतक जड़ा। उन्होंने केवल 51 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। उनकी इस पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 31 गेंदों में 36 रन जड़े। इस पारी में 5 चौके और एक छक्का भी शामिल है। श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या 13-13 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के शतक ने मचाई धूम, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के उड़ाए होश
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…