Friday, July 5, 2024
Homeस्पोर्ट्सIND vs NZ ODIs: जानें किस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा शतक,...

IND vs NZ ODIs: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अब तक हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग हैं।

वीरेन्द्र सहवाग हैं टॉप पर

बता दें कि वीरेन्द्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 वनडे शतक लगाए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक हुए वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी यही हैं। कीवी टीम के खिलाफ सहवाग ने 23 पारियों में 52.59 की औसत से 1157 रन भी जड़े हैं।

तेंदुलकर ने बनाए इतने शतक

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 5 वनडे शतक जड़े हैं। इन्होंने 41 पारियों में कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए 46.05 की औसत से 1750 रन लगाए हैं।

एस्टल ने जड़े इतने रन

नाथन एस्टल भी भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मुकाबलों में 5 शतक जड़ चुके हैं। न्यूजीलैंड के इस पूर्व दिग्गज ने भारत के खिलाफ 29 पारियों में 43.10 की औसत से 1207 रन जड़े हैं।

कोहली भी हैं लिस्ट में शामिल

इसके साथ ही विराट कोहली भी कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 शतक लगा चुके हैं। कोहली के नाम 26 पारियों में 59.91 की औसत से 1378 रन बनाए चुके हैं।

5वें नंबर पर मौजूद हैं ये खिलाड़ी

बता दें कि इस सूची में पांचवें नंबर पर तीन खिलाड़ी आते हैं। क्रिस कैर्ंस, सौरव गांगुली और रॉस टेलर भारत और न्यूजीलैंड वनडे मुकाबलों में 3-3 शतक जड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद NIA का एक्शन, Gangster से संबंधित ठिकानों पर की छापेमारी

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular