होम / IND vs SL 2nd T20: भारत को मिली पहली सफलता, 80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का गिरा पहला विकेट

IND vs SL 2nd T20: भारत को मिली पहली सफलता, 80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का गिरा पहला विकेट

• LAST UPDATED : January 5, 2023

IND vs SL 2nd T20:

IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो रन से जीता था और अब दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए राहुल त्रिपाठी डेब्यू कर रहे हैं।

श्रीलंका का पहला विकेट

80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। युजवेन्द्र चहल ने कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल थे।

कुशल मेंडिस ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक किया पूरा 

बता दें श्रीलंका के कुशल मेंडिस ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लियाऔर श्रीलंकाई टीम को शानदार शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में कल होगा MCD मेयर का चुनाव, पीठासीन अधिकारी को लेकर एलजी और केजरीवाल सरकार में ठनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox