होम / IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे आमने-सामने

IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे आमने-सामने

• LAST UPDATED : April 21, 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

IPL 2022 का आज 33वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। यह साल इन दोनों ही टीमों के लिए बेहद खराब रहा है। क्योंकि इस सीजन में मुंबई की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक आईपीएल 2022 में 6 मुकाबले खेल चुकी है।

दोनों टीमों के लिए जीत है जरूरी

IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे आमने-सामने

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी इस सीजन में 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन इन 6 मैचों में से चेन्नई की टीम को सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस की टीम अगर इस मैच को भी हार जाती है, तो प्लेऑफस में पहुँचने का मुंबई का सपना लगभग समाप्त ही हो जाएगा। वहीं चेन्नई की टीम के लिए भी प्रतियोगिता में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।

हेड टू हेड में मुंबई बहुत आगे

IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे आमने-सामने

 

आईपीएल में इन दोनों टीमों की भिड़ंत कुल 32 बार हो चुकी है। जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 19 बार हराया है, वहीं चेन्नई की टीम ने मुंबई को 13 बार मात दी है। आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी खासी लीड बनाई हुई है।

आईपीएल फाइनल में भी 4 बार भीड़ चुकी है दोनों टीमें

आईपीएल फाइनल में यें दोनों टीमें कुल 4 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें चेन्नई की टीम सिर्फ एक बार ही मुंबई को हरा पाई है। मुंबई ने 3 बार आईपीएल फाइनल्स में चेन्नई को हराकर खिताब पर अपना कब्ज़ा किया है। मुंबई ने चेन्नई को 2013, 2015 और 2019 के आईपीएल फाइनल में मात दी है। वहीं चेन्नई ने मुंबई को 2010 के आईपीएल फाइनल में हराया था।

MI की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स

CSK की संभावित प्लेइंग-11

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दूबे, एमएस धोनी (WK), रवींद्र जडेजा (C), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी

ये भी पढ़ें : पीटर नेविल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox