Sunday, July 7, 2024
Homeबड़ी खबरभारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, UWW ने दिया तगड़ा झटका
India News (इंडिया न्यूज़) : भारत के पहलवानों को UWW यानि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तगड़ा झटका दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता 45 दिन में चुनाव नहीं करवाने कारण रद्द की गई है। मालूम हो, पिछले कुछ महीने पहले विनेश फोगाट की अगुवाई में कुछ महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ब्रजभूषण शरण सिंह को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालाँकि, अब खबर यह आ रही है कि 15 जुलाई तक कुश्‍ती संघ के चुनाव नहीं कराए जाने के बाद अब भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द

बता दें, महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद से ही भारतीय कुश्ती संघ काफी विवादों में रहा। संघ के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन किए। अंत में खेल मंत्रालय की ओर से फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। उसके बाद से एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी। वहीं यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अब भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है।

also read ; MS Dhoni ने ऐसे मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, सोशल मीडीया पर वायरल हुआ वीडियो

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular