Monday, July 8, 2024
Homeस्पोर्ट्सMS Dhoni: धोनी को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी, बनाएं जा सकते ‘डायरेक्टर...

MS Dhoni:

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है, दरअसल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर होने और बड़े टूर्नामेंट्स में लगातार असफल होने के बाद यह बदलाव हो रहा है। आपको बता दे इन्हीं तैयारियों के बीच बीसीसीआई भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है।रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI धोनी को भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए बुलाने पर विचार कर रही है।

धोनी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बता दे द टेलिग्रॉफ की रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल को लगता है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनो फॉर्मेट में मैनेजमेंट का काम करना थोड़ा भारी है। इसीलिए बीसीसीआई कोचिंग भूमिकाओं को बांटने पर विचार कर रही है। इसे देखते हुए बीसीसीआई धोनी को शामिल करने और टीम इंडिया के स्तर को ऊपर उठाने के लिए कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के खेल से संन्यास ले सकते हैं। जिसके बाद BCCI उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

भारत को दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ खासतौर पर T20 टीम को चलाने के लिए कहा जा सकता है। हांलाकि धोनी को कब और किस फॉर्मेट की जिम्मेदारी दी जाएगी इसे लेकर बीसीसीआई के ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

ये भी पढ़े: एक नंबर से चलाएं दो व्हाट्सएप अकाउंट, जानें यह आसान तरीका

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular