होम / MS Dhoni ने ऐसे मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, सोशल मीडीया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni ने ऐसे मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, सोशल मीडीया पर वायरल हुआ वीडियो

• LAST UPDATED : August 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से लैंड कर चुका है। चंद्रयान -3 के सॉफ्ट लैंडिंग से भारत चंद्रमा के इस ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। ऐसे में पूरा देश अपने-अपने तरीके से इस लम्हे को सेलिब्रेट कर रहा है। बता दें,कई क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से ट्वीट और पोस्ट कर इसरो की इस कामयाबी का जश्न मनाया और वैज्ञानिकों को बधाइयां दीं है। हालाँकि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस अंदाज में जश्न मनाया है। वो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस अंदाज में कैप्टन कूल ने मनाया चंद्रयान की सफलता का जश्न

बता दें, कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का चंद्रयान की सफकता पर मनाया गया जश्न सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूर्व कप्तान के घर से भी जश्न का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी चंद्रयान के विक्रम लैंडर की लैंडिंग का प्रसारण देखते नजर आ रहे हैं। मालूम हो, जब पूरा देश चंद्रयान की सफलता पर उछल पड़ा तो उस दौरान भी कैप्टन कूल शांत और सहज अंदाज में नजर आ रहे थे। धोनी खुश दिख रहे हैं। वीडियो में धोनी अपनी थाई से ताली बजाते दिखाई दिए।

also read ; दिल्ली से 13 साल की किशोरी के अपहरण और बलात्कार का मामला आया सामने ; महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद लड़की बरामद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox