Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सMumbai Indians New Head Coach: IPL 2023 के पहले मुंबई इंडियंस कर...

Mumbai Indians New Head Coach:

IPL 2023 के आगाज से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम से एक बड़ी खबरल सामने आ रही हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस अपने हेड कोच को बदलने की योजना बना रही हैं। टीम हेड कोच महेला जयवर्धने की जगह पर साउथ अफ्रीका के वर्तमान कोच मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बना सकती है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के वर्तमान कोच महेला जयवर्धने का प्रमोशन किया है, जयवर्धने को अब और भी बड़ी जिम्मेदारी सभालनी होंगी।

कौन बन सकता हैं नए कोच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस अपने नए कोच की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के वर्तमान कोच मार्क बाउचर को सौंपने की योजना बना रही है। मार्क बाउचर वक्त साउथ अफ्रीकी टीम के लिए कोचिंग का जिम्मा संभालते हैं। हालांकि उनका साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही समाप्त होने वाला है। ऐसे में बाउचर के नए कोच बनने की बात सामने आ रही है।

जयवर्धने बनें हेड ऑफ परफॉर्मेंस

मुंबई इंडियंस ने वर्तमान कोच महेला जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है। महेला जयवर्धने ने इस पद की जिम्मेदारी लेतें हुए एक बयान में कहा- मेरे लिए MI के ग्लोबल क्रिकेट संचालन का नेतृत्व करना एक सम्मान की बात है। नीता अंबानी और आकाश की अगुवाई और मार्गदर्शन ने MI को सबसे मूल्वान ग्लोबल क्रिकेट फ्रैंचाइजी बना दिया है। मैं क्रिकेट के एक मजबूत एकजुट ग्लोबल ब्रांड के निर्माण के लिए इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयरा हूं।

ये भी पढ़े: 11 साल पुराने वीडियो से रणबीर की बड़ी पेरशानियां, “ब्रह्मास्त्र” के प्रमोशन में इसलिए आई थी दिक्कत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular