होम / Pele Dies: महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pele Dies: महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

• LAST UPDATED : December 30, 2022

Pele Dies: महान फुटबॉलर पेले का 30 दिसंबर यानी आज निधन हो गया है। ये जानकारी उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम के द्वारा दी है। पेले 82 साल के थे। एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो (पेले) तीन बार विश्व कप जीतने वाले अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1958, 1962 और 1970 में खेल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी फीफा वर्ल्ड कप हासिल किया था।

पेले के निधने के बाद बेटी ने किया ये पोस्ट शेयर

पेले के निधन के बाद उनकी बेटी केली क्रिस्टीना नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पेले के परिवार के लोग आखिरी विदाई देते दिखाई दे रहे हैं।

केली ने भावुक होकर लिखी ये बात

बता दें कि इस तस्वीर में पेले हॉस्पिटल के बेड पर हैं और उन्हें ड्रिप लगी हुई है। केली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ”हम आपसे हमेशा प्यार करते रहेंगे। आपने अब तक हमारे लिए जो भी किया उसके लिए आभारी हैं।”

अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में थे भर्ती

जानकारी दे दें कि पेले को सांस के संक्रमण के इलाज और कीमोथेरेपी के लिए बीते महीने 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हाल ही के वर्षों में वह अपनी रीढ़, कूल्हे, घुटने और गुर्दे सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुझे थे। उनका निधन होने के बाद परिवार ने पेले के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी करते हुए लिखा-

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, शरीर पर कई जगह आई चोट, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox